उत्तराखंड

ब्रेकिंग (UKSSSC) : VPDO भर्ती पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस कनेक्शन से जुड़ी अहम कड़ी को किया गिरफ्तार, अब तक 28वीं गिरफ्तारी

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग स्तानक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस कनेक्शन से जुड़ी एक और बड़ी गिरफ्तारी की है।

एसटीएफ के मुताबिक पुख्ता सबूतों के आधार पर आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व कर्मचारी विपिन बिहारी को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से गिरफ्तार किया है। वहीं एसटीएफ ने अब तक 28 लोग गिरफ्तार कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून में जुटा देशभर के हड्डी रोग विशेषज्ञों का जमावड़ा

एसटीएफ के पूछताछ में पता चला कि आरोपी विपिन वर्ष 2013 से RMS कंपनी में कार्यरत था, वो पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अभिषेक वर्मा से पेपर की फोटो कॉपी प्राप्त कर अभियुक्त दिनेश मोहन जोशी को बरेली में उपलब्ध कराता था।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी : हेमंत द्विवेदी

यहां से पंतनगर यूनिवर्सिटी के पूर्व अधिकारी (AEO) दिनेश चंद जोशी पेपर लीक की उपलब्ध कॉपी को हल्द्वानी व आसपास के चुनिंदा छात्रों को रुपए लेकर लीक किया करता था। यही वजह रही कि UKSSSC वीपीडीओ 2021 भर्ती में कुछ छात्रों द्वारा मेरिट लिस्ट में अच्छा स्थान प्राप्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज: टेंडर में खेल पर निदेशक सख्त, प्राचार्य से मांगा जवाब

बताया जा रहा है कि अभी उत्तर प्रदेश से कई और नकल माफिया जिनका उत्तराखंड के गिरोह से संबंध है, उनकी गिरफ्तारी अभी होने बाकी है। ‌‌‌

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top