उत्तराखंड

ब्रेकिंग : अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को अप्रैल से जुलाई के बीच दिया जायेगा पहला सिलिंडर : रेखा आर्य

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में मंत्री रेखा आर्य का बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को हर साल 3 रसोई गैस सिलेंडर मिलने से महिलाओं को सरकार ने बड़ी सौगात दी है।

 

कैबिनेट बैठक में 7 प्रस्ताव आए थे। जिनमें सभी प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी गई। जिसमें से अहम प्रस्ताव महिलाओं के लिए साल भर में 3 सिलिंडर था। जिस पर कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव मुहर लग गई। अब इन महिलाओं को सरकार ने साल भर में 3 सिलिंडर दिये जाने की घोषणा पर कल कैबिनेट में सहमति बना दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

 

पहला सिलिंडर अप्रैल से जुलाई के बीच उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं दूसरा सिलिंडर अगस्त से नवंबर के बीच उपलब्ध कराया जाएगा। और तीसरा सिलिंडर दिसंबर से मार्च के बीच उपलब्ध कराया जाएगा

 

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि चुनाव के अवसर पर भाजपा ने जो भी लोगों से घोषणापत्र में वायदा किए थे। उन वादों को सरकार पूरा करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी परिवार की रीढ़ होती हैं। और गरीब परिवारों का आर्थिक बोझ कम करते हुए तीन निशुल्क सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

उन्होंने कहा कि अगले माह जून के पहले हफ्ते से रसोई गैस सिलिंडर का वितरण प्रारंभ किया जाएगा। अभी चम्पावत जिले में उपचुनाव के कारण इस योजना का क्रियान्वयन को बाद में किया जाएगा।

 

जिला – राशनकार्डों की संख्या

अल्मोड़ा.             :      13757
बागेश्वर                :      5760
चमोली,               :     7182
चंपावत,               :     5878
देहरादून,              :     15172
पौड़ी,                  :   12640
हरिद्वार,                :   37006
नैनीताल,              :   17834
पिथौरागढ़,            :   11041
रुद्रप्रयाग,.            :   4141
टिहरी,                  :  22686
ऊधमसिंह              :  17469
उत्तरकाशी,             :  13574

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top