उत्तराखंड

रायपुर विधायक से नर्सिंग महासंघ की शिष्टाचार भेंट, 1000 नए पदों के सृजन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

रायपुर विधायक से नर्सिंग महासंघ की शिष्टाचार भेंट, 1000 नए पदों के सृजन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

देहरादून। प्रदेश में नर्सिंग सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में नर्सिंग महासंघ लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। मंगलवार को महासंघ की एक टीम ने रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें एक पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  व्हाइटफ्लावर होटल एंड रिसॉर्ट्स का एक साल पूरा, मसूरी में 'बुलाख' रिसॉर्ट लॉन्च

भेंट के दौरान महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश में 1000 नए नर्सिंग पदों के शीघ्र सृजन की मांग उठाई। महासंघ ने मांग की कि प्रस्तावित पदों में से हरिद्वार व पिथौरागढ़ जनपदों के लिए 480 पदों पर त्वरित भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, जबकि शेष पद नवसृजित उप-जिला चिकित्सालयों में भरे जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  मांगें न मानी गईं तो 27 को बैंक कर्मियों की हड़ताल

महासंघ ने यह भी मांग रखी कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्व में आयोजित 1455 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया की वेटिंग लिस्ट को तत्काल जारी किया जाए, ताकि योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिल सके और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता आए।

इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र कुकरेती, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत, कोषाध्यक्ष मधु उनियाल, और प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य स्तुति सती समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना चीरा लगाए 76 वर्षीया महिला का बदला हार्ट वाल्व

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने महासंघ की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया। महासंघ की यह सक्रियता राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊर्जा देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top