उत्तराखंड

दुःखद : हवा से बात करने वाली “सोनी” का छूटा साथ, हरिद्वार पुलिस में शोक की लहर

….. हवा से बात करने वाली “सोनी” का छूटा साथ
 हरिद्वार पुलिस में शोक की लहर

……लुधियाना में चल रहा था इलाज

  • आज सुबह-सुबह लुधियाना के सरकारी अस्पताल से हरिद्वार “घोड़ा” पुलिस को मिली खबर “हम सोनी को बचा नहीं पाए”, दुःख देने वाली थी।

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड पुलिस विभाग से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहां पुलिस का हिस्सा बनी “सोनी” का कल सुबह लुधियाना के एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। इसके बाद हरिद्वार पुलिस में शोक की लहर छा गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

आपको बता दें कि 2019 में हरिद्वार पुलिस का हिस्सा बनी “सोनी” बेहद चपल और चंचल थी। 2021 महाकुंभ समेत 2019 से 2022 तक सभी महत्वपूर्ण स्नान ड्यूटी पर अपनी इतराती, बलखाती चाल से भीड़ को नियंत्रित करने में कई बार इसको शाबाशी मिली। सुंदर कदकाठी व चाल के कारण ही 26 जनवरी परेड में सोनी को पायलट ड्यूटी पर लगाया जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना सर्जरी दिल के एलएए को बंद कर मरीज को दी नई जिंदगी

लगभग 7 वर्ष 10 महीने की उम्र पश्चात “सोनी” ने जाने-माने अस्पताल ‘गुरु अंगद वेटरनरी एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना पंजाब’ में अंतिम सांसे ली।

प्रसिद्ध पशु चिकित्सक डॉ अश्वनी कुमार द्वारा बताया गया कि “सोनी के आंख में इंफेक्शन था जो कि काफी फैल गया था, हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया। लेकिन “सोनी” को बचा नहीं सके।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में बेखौफ अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : मीनाक्षी घिल्डियाल

पोस्टमार्टम प्रक्रिया उपरांत साथ में गए पुलिस जवानों द्वारा प्रिय घोड़ी “सोनी” का लुधियाना में ही नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top