उत्तराखंड

नगर आयुक्त ने किया रायपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण, गंदगी पाए जाने पर होगी करवाई

  • नगर आयुक्त ने किया रायपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण, गंदगी पाए जाने पर होगी करवाई

देहरादून। नगर आयुक्त ने मंगलवार सुबह रायपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में जगह-जगह फैली गंदगी और समय पर कूड़ा न उठने की शिकायतें सामने आईं। हालात देखकर नगर आयुक्त ने गहरी नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था को बेहद लचर करार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

नगर आयुक्त ने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे न केवल सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि नगर निगम की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों, निरीक्षकों और सफाई नायकों को कड़े निर्देश दिए कि प्रतिदिन एकत्र कचरे का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा सामने आई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का उस दिन का वेतन रोक दिया जाएगा। पूरा उत्तरदायित्व भी उन्हीं पर डाला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा निर्धारित समय पर निगम की गाड़ियों को ही दें, ताकि शहर स्वच्छ और सुंदर रह सके।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top