उत्तराखंड

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने धूमधाम से मनाई श्री देव सुमन की जयंती

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने धूमधाम से मनाई श्री देव सुमन की जयंती

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के मुख्यालय में महान क्रांतिकारी स्वर्गीय श्री देव सुमन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने श्रीदेव सुमन की तस्वीर पर माल्यार्पण करके और धूप जलाकर तथा पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने श्री देव सुमन को पुष्प अर्पण करके उनको नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड की स्वीकृति

इस अवसर पर शिव प्रसाद सेमवाल ने श्री देव सुमन के जीवन संघर्ष को याद करते हुए उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया ।
पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उनके पद चिन्ह पर चलते हुए सत्ता के दमन का सदैव प्रतिकार करती रहेगी चाहे कोई भी बलिदान करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा परिवार ने अपने जनरल को पार्टी मुख्यालय में दी भावभीनी माहौल में अंतिम विदाई 

व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि आज राजशाही नहीं बल्कि लोकतंत्र है इसलिए जनता को कानून का संरक्षण है। ऐसे भी सभी को लोकतंत्र के प्रति अपनी भागीदारी निभानी चाहिए ।

इस अवसर पर जगमोहन झिंकवाण ने श्री देव सुमन के जीवन व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कुलभूषण खंकरियाल ने भी जनसभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदेश जगमोहन झिंकवाण, प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, जिला अध्यक्ष देहरादून देवेंद्र सिंह गुसई , जिला अध्यक्ष टिहरी बिशन सिंह कंडारी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुभाष नौटियाल, वार्ड अध्यक्ष जगदंबा बिष्ट, मंजू रावत, सरोज रावत , समाजसेवी राकेश जदली, सुमन रावत , शिक्षा चौधरी, मुकेश कुमार सिंह, कुलभूषण खंकरियाल, मुकेश चमोली , विमल गुसाई आदि तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता : डॉ आ राजेश कुमार
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top