उत्तराखंड

पंचायत चुनाव ड्यूटी सूची लीक पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया, पारदर्शिता पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव ड्यूटी सूची लीक पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया, पारदर्शिता पर उठाए सवाल

देहरादून। पंचायत चुनाव से पहले ही चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों की गोपनीय सूची लीक होने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस संवेदनशील लीक पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने कड़ा ऐतराज़ जताया है और चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज कपूर ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि, चुनाव ड्यूटी की सूची का लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खतरे की घंटी है। इससे स्पष्ट होता है कि कहीं न कहीं सिस्टम में गंभीर चूक हुई है या फिर यह जानबूझकर रची गई साजिश है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी घटनाएं स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की उम्मीद को चोट पहुंचाती हैं और मतदाता के विश्वास को कमजोर करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

पंकज कपूर ने यह भी आरोप लगाया कि यह लीक एक सोची-समझी रणनीति के तहत हुआ है ताकि सत्तारूढ़ दल को चुनावी लाभ पहुंचाया जा सके। जिन कर्मियों की तैनाती की गई है, उनमें बड़ी संख्या में एक खास विचारधारा या राजनीतिक झुकाव रखने वाले लोग हैं। यह चुनाव को प्रभावित करने का एक प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने इस प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की है और कहा है कि यदि समय रहते दोषियों की पहचान कर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी राज्यभर में जन आक्रोश आंदोलन शुरू करेगी। अगर निर्वाचन आयोग खुद को निष्पक्ष साबित करना चाहता है, तो उसे तुरंत कड़ा कदम उठाना होगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top