उत्तराखंड

केदारनाथ की ‘रूप छड़’ विवाद में नया मोड़

  • केदारनाथ की ‘रूप छड़’ विवाद में नया मोड़
  • 2016 के आदेश से खुलासा, रावल बोले—धार्मिक कार्यक्रम में ले जाना परंपरा के खिलाफ नहीं

देहरादून। केदारनाथ धाम की धार्मिक प्रतीक ‘रूप छड़’ को महाराष्ट्र के नांदेड़ ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। सामने आए दस्तावेजों से पता चला है कि विशेष परिस्थितियों में इसे धाम से बाहर ले जाने की अनुमति वर्ष 2016 में ही दी जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में बजट सत्र का दूसरा दिन, प्रश्नकाल में वन्यजीव-कृषि नुकसान और कानून व्यवस्था पर घिरी सरकार

इस मामले पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने कहा कि रूप छड़ रावल के धार्मिक आभूषणों में शामिल है और धार्मिक कार्यक्रमों में इसे साथ ले जाना परंपरा के विरुद्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  दीवालीखाल बैरियर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की, पुलिसकर्मी घायल

वहीं बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अनुसार, वर्ष 2016 में भी नांदेड़ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में रावल मुकुट और रूप छड़ के साथ शामिल हुए थे। इसी परंपरा के तहत 5 से 12 फरवरी को नांदेड़ में हुए शिव कथा और विश्व शांति यज्ञ में भी उन्होंने इन प्रतीकों के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के बाद रूप छड़ और मुकुट को केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में सुरक्षित जमा करा दिया गया है।
नए दस्तावेज सामने आने के बाद इस मुद्दे पर चल रहा विवाद अब नई दिशा लेता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलों संग कप्तान से मिलने पहुँची "फूल सी" प्रशंसक
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top