उत्तराखंड

नर्सिंग एकता मंच ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

  • नर्सिंग एकता मंच ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • 19वें दिन भी धरना स्थल पर नर्सिंग बेरोजगारों का धरना जारी रहा

देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन मंगलवार को 19वें दिन भी जारी रहा। सरकार और विभागीय स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय न लिए जाने से आंदोलनकारियों में भारी नाराजगी देखी गई। नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले चल रहे इस शांतिपूर्ण धरने में बड़ी संख्या में नर्सिंग बेरोजगार शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा सुपरस्पेशियलिटी कोर्स

नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि वर्षवार भर्ती को लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि धरना शुरू हुए इतने दिन बीत जाने के बावजूद कोई भी अधिकृत सरकारी प्रतिनिधि वार्ता के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है, जिससे नर्सिंग बेरोजगारों में रोष बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री बनने पर नर्सिंग अधिकारियों ने दी बधाई

पुंडीर ने कहा कि सरकार लगातार नर्सिंग बेरोजगारों की अनदेखी कर रही है और उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में यदि कोई बड़ा आंदोलन होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की स्वयं की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री बनने पर नर्सिंग अधिकारियों ने दी बधाई

उन्होंने यह भी दोहराया कि नर्सिंग बेरोजगार केवल लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही अपना धरना समाप्त करेंगे।

धरने में विकाश पुंडीर, प्रवेश रावत, लीला चौहान, शिरा बंधानी, सुभाष रावत, स्तुति, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग बेरोजगार मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top