उत्तराखंड

प्रदेश के बेरोजगार नर्सिंग अधिकारीयों की चिंता लेकर नर्सिंग महासंघ पंहुचा, स्वास्थ्य सचिव के पास…..

प्रदेश के बेरोजगार नर्सिंग अधिकारीयों की चिंता लेकर नर्सिंग महासंघ पंहुचा, स्वास्थ्य सचिव के पास…..

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के पदाधिकारी आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार से मिले। सचिव ने नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के पदाधिकारीयों को भरोसा दिलाया कि मेडिकल कॉलेज के 1455 पदों का पोर्टल जल्द से जल्द फॉर्म भरने के लिए खोला दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day : उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे "मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक" से सम्मानित

प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती वर्षवार श्रेष्टता के अनुसार वन टाइम सेटलमेंट के तहत होना है। स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 1,376 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र नहीं दिये जाने से जिन अभ्यर्थियों का चयन स्वास्थ्य विभाग में हुआ था वे भी चिकित्सा शिक्षा विभाग में हो रही नर्सिंग भर्ती में आवेदन करते। ऐसे में जूनियर अभ्यर्थियों को चयन का मौका नहीं मिलता। अब जबकि स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 1,376 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान : राज्य में 17 अगस्त तक मूसलाधार बारिश की संभावना, रहें सतर्क

इसीलिए बेरोजगार नर्सिंग युवा मेडिकल कॉलेज में खाली 1455 पदो पर भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की मांग कर रहे हैं। मिलने वालो में महासंघ प्रदेश अध्यक्ष हर्ष व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष चौहान, विनोद उनियाल, लोकेन्द्र राणा, विजय चौहान आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide: टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top