उत्तराखंड

नर्सिंग महासंघ ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को सौंपा ज्ञापन, नर्सिंग भर्ती की उठाई मांग

हरिद्वार में नर्सिंग महासंघ ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा ज्ञापन, 1000 नए पदों की माँग उठाई

हरिद्वार। नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड का एक प्रतिनिधिमंडल 23 मई को हरिद्वार स्थित सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पहुंचा और उन्हें शिष्टाचार भेंट के रूप में एक पौधा भेंट किया। इस दौरान महासंघ ने प्रदेश में 1000 नए नर्सिंग पदों के सृजन की माँग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना चीरा लगाए 76 वर्षीया महिला का बदला हार्ट वाल्व

ज्ञापन में विशेष आग्रह किया गया कि प्रस्तावित 1000 पदों में से 480 पद हरिद्वार और पिथौरागढ़ जिलों को दिए जाएं, जबकि शेष पद नवसृजित उप-जिला चिकित्सालयों में भरे जाएं।

महासंघ ने वर्ष 2013 के बाद से भर्ती से वंचित सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की चिंता भी सांसद के समक्ष रखी। महासंघ ने कहा कि आयु सीमा के निकट पहुंच चुके इन अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है और यदि समय रहते भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो कई योग्य उम्मीदवारों का सपना अधूरा रह जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  व्हाइटफ्लावर होटल एंड रिसॉर्ट्स का एक साल पूरा, मसूरी में 'बुलाख' रिसॉर्ट लॉन्च

इसके साथ ही महासंघ ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 1455 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया की वेटिंग लिस्ट तत्काल जारी करने की मांग भी रखी।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की टीम ने किए अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई भवन सील

इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष नवल पुंडीर, प्रवक्ता राजेंद्र कुकरेती, मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत, कोषाध्यक्ष मधु नयाल, कार्यकारिणी सदस्य स्तुति सती समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top