उत्तराखंड

नर्सिंग महासंघ ने डोईवाला विधायक को सौंपा ज्ञापन, 1000 पदों के सृजन की उठाई मांग

नर्सिंग महासंघ ने डोईवाला विधायक को सौंपा ज्ञापन, 1000 पदों के सृजन की उठाई मांग

जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों की ओवरएज होने की आशंका, वेटिंग लिस्ट जल्द जारी करने की मांग तेज

डोईवाला। रविवार को उत्तराखंड नर्सिंग महासंघ की टीम ने डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासंघ की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें एक पौधा भेंट किया गया। मुलाकात में नर्सिंग महासंघ ने राज्य में नर्सिंग कार्मिकों की समस्याएं उठाते हुए एक अहम ज्ञापन विधायक को सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

ज्ञापन में महासंघ ने प्रदेश में 1000 नए नर्सिंग पदों के शीघ्र सृजन की मांग की। साथ ही प्रस्तावित पदों में से 480 हरिद्वार और पिथौरागढ़ जिलों के लिए निर्धारित करने का आग्रह किया गया। शेष पदों को नवसृजित उप-जिला चिकित्सालयों में भरने की मांग भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

महासंघ ने जनरल वर्ग के नर्सिंग अभ्यर्थियों की चिंता को भी प्रमुखता से उठाया। बताया गया कि वर्ष 2013 के बाद से सामान्य वर्ग के कई योग्य अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित हैं और अब उम्र सीमा पार करने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। महासंघ ने चेताया कि यदि शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो इन अभ्यर्थियों का भविष्य संकट में पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

इसके साथ ही महासंघ ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपन्न 1455 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया की वेटिंग लिस्ट को भी जल्द जारी करने की पुरजोर मांग की।

इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र कुकरेती, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत, कोषाध्यक्ष मधु उनियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्तुति सती सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top