उत्तराखंड

नर्सिंग अधिकारियों का आंदोलन 10वें दिन भी जारी, सरकार से तत्काल वार्ता की मांग।

  • नर्सिंग अधिकारियों का आंदोलन दसवें दिन भी जारी

देहरादून। नर्सिंग भर्ती में अनियमितताओं और लंबित मांगों के विरोध में बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों का आंदोलन रविवार को दसवें दिन भी जारी रहा। एकता विहार में नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र वार्ता की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  व्हाइटफ्लावर होटल एंड रिसॉर्ट्स का एक साल पूरा, मसूरी में 'बुलाख' रिसॉर्ट लॉन्च

धरनारत नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि आंदोलन को कई दिन बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि बातचीत के लिए नहीं पहुंचा, जिससे उनमें भारी नाराज़गी है।

धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कर्मियों की जायज़ मांगों की लगातार अनदेखी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना चीरा लगाए 76 वर्षीया महिला का बदला हार्ट वाल्व

धरने में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों नर्सिंग अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। नर्सिंग एकता मंच ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के सुशील सिंह कैन्तुरा को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति भवन में होंगे सम्मानित

इस दौरान विकास पुंडीर, परवेश रावत, मधु उनियाल, सुमन, शहाना, सरिता जोशी, सुनिता, मीना रावत, नीतू शर्मा और प्रेमा सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top