उत्तराखंड

“ऑपरेशन कालनेमि”: नकली बाबाओं की अब खैर नहीं, उत्तरकाशी पुलिस का सख्त एक्शन मोड

 “ऑपरेशन कालनेमि” : नकली बाबाओं पर पुलिस की पैनी नजर

प्रदेशभर में ढोंगी बाबाओं और धार्मिक चोला पहनकर भोले-भाले श्रद्धालुओं को ठगने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने “ऑपरेशन कालनेमि” चला रखा है। इसी कड़ी में उत्तरकाशी पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

एसपी उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देशन में जिले में संदिग्ध बाबाओं की पहचान के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम समेत जिले के तमाम प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

चेकिंग के दौरान पुलिस उन लोगों की पहचान कर रही है, जो संत या बाबा का भेष धरकर श्रद्धा के नाम पर समाज के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
पुलिस ने साफ किया है कि जो लोग धार्मिक आस्था की आड़ में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

ऑपरेशन कालनेमि का उद्देश्य केवल नकली बाबाओं पर लगाम कसना नहीं, बल्कि धार्मिक स्थलों को ठगों से मुक्त कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि अगर किसी को किसी संदिग्ध बाबा की गतिविधियों पर संदेह हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top