उत्तराखंड

देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 5 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र रहेंगे बंद।

देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 5 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र रहेंगे बंद

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर मौसम ने बिगाड़े हैं हालात। मौसम विभाग देहरादून और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने 5 अगस्त के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में छुट्टी का एलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एआई और कानून का समन्वय भविष्य की आवश्यकता

जारी आदेश के मुताबिक, जनपद देहरादून के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय व निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र 5 अगस्त, 2025 को बंद रहेंगे। यह फैसला आपदा न्यूनीकरण और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि फिलहाल जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार मध्यम से भारी बारिश जारी है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक आने वाली बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करना जरूरी हो गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

यह आदेश केवल छात्र-छात्राओं तक सीमित नहीं रहेगा। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी इसमें शामिल हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट' सफर : जाम मुक्त होगी पहाड़ों की रानी, रोपवे स्टेशनों की कसरत तेज

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि मौसम को लेकर सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top