उत्तराखंड

होटल और कंपनियों में काम कर रहे भाईयों की लड़ाई लड़ेगा “पहाड़ी स्वाभिमान सेना” 

*होटेलियर भाइयों की लड़ाई लड़ेगा पहाड़ी स्वाभिमान सेना*

होटेलियर भाइयों और कंपनियों में नौकरी कर रहे भाइयों के हक की लड़ाई पहाड़ी स्वाभिमान सेना लड़ेगी

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

होटल और कंपनियों में नौकरी कर रहे लोगों के हक की लड़ाई अब पहाड़ी स्वाभिमान सेना लड़ेगी।

मोहित डिमरी ने बताया कि अपने होटेलियर भाइयों और प्रवासियों के सतत और सुरक्षित रोजगार के लिए हमें निरंतर प्रयास करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

“पहाड़ी स्वाभिमान सेना” अपने होटेलियर भाइयों और कंपनियों में कार्यरत कर्मियों के सम्मानजनक और सतत् रोजगार के लिए काम करना चाहता है। इसके लिए राज्य सरकार के स्तर पर जबर्दस्त और लगातार पैरोकारी करने वाले तंत्र का गठन करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।

इसके साथ ही होटेलियर भाइयों और कंपनियों में कार्यरत प्रवासियों के लिए न्यूनतम वेतन, वार्षिक बढोत्तरी, बीमा, चिकित्सा-सुविधा, भविष्य-निधि, असहाय व वृद्धावस्था पेंशन और संकटग्रस्त भाइयों को संकट से उबारने के लिए फंड की व्यवस्था को अनिवार्य करना भी हमारी प्राथमिकता में है।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

उन्होंने कहा कि अक्सर होटेलियर भाइयों के साथ होटल मालिक अमानवीय व्यवहार करते हैं। ऐसे होटल मालिकों की निगरानी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए एक प्रभावी तंत्र की व्यवस्था श्रम विभाग के अंतर्गत अनिवार्य की जाएगी।

यही नहीं, कोविड जैसी महामारी या आपदा से प्रभावित प्रवासियों की सुरक्षित वापसी का एक प्रभावी तंत्र विकसित किया जाएगा। साथ ही राहत कोष की व्यवस्था कर प्रभावितों को उसका लाभ दिलाने के लिए निगरानी तंत्र की स्थापना की जाएगी। हमने यह भी तय किया है कि बाहरी क्षेत्रों में अपना रोजगार खो चुके लोगों को स्थानीय स्तर पर सम्मानजनक और प्रभावी रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

(मोहित डिमरी)

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top