उत्तराखंड

बड़ी खबर (डोईवाला) : यहां हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत! घर की चाहरदीवारी को तोड़कर फसल को किया तहस-नहस 

डोईवाला : जंगली हाथी ने की घर की चाहरदीवारी ध्वस्त

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। रानीपोखरी ग्रांट की रैनापुर ग्राम पंचायत के घमंडपुर गांव में हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत। बड़कोट वन क्षेत्र से सटे गांव में रविवार अर्ध रात्रि में जंगली हाथी की चहलकदमी देखी गई। जहां हाथी ने पहले गांव में घूम कर मुआयना किया, उसके बाद एक घर की दीवार तोड़कर फसल को तहस नहस कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा : 15 देशों के 84 विदेशी छात्रों को मिलीं उपाधियां

रविवार अर्ध रात्रि को घमंडपुर में हाथी में ग्रामीण धर्म सिंह पंवार के घर की चाहरदीवारी को ध्वस्त किया और आंगन में आ धमका। तत्पश्चात दूसरी तरफ की दीवार तोड़कर पूर्व ग्राम प्रधान संसार सिंह के खेत में घुस गया और गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा : 15 देशों के 84 विदेशी छात्रों को मिलीं उपाधियां

गांव में ग्रामीणों ने हाथी का विडियो भी बनाया और वन विभाग के अधिकारियों को देते हुए हाथियों की रोकथाम की मांग की। ग्रामीणों धर्म सिंह पंवार ने कहा की शीघ्र ही सुरक्षा दीवार बनवाई जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा घटित ना हो।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा : 15 देशों के 84 विदेशी छात्रों को मिलीं उपाधियां

बड़कोट वन रेंज के डिप्टी रेंजर रमेश रावत ने नुकसान का जायजा लिया। कहा की जांच के बाद मुआवजे दिया जाएगा, फिलहाल हाथियों को आबादी क्षेत्र में रोकने के लिए फेंसिंग वायर के साथ खाई भी खुदवाई जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top