उत्तराखंड

दहशत : गुलदार के खौफ से ओंकारानंद कॉलेज देवप्रयाग में दहशत, परीक्षा पर मंडराया खतरा

गुलदार के खौफ से ओंकारानंद कॉलेज में दहशत, परीक्षा पर मंडराया खतरा

देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल): ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, कर्मचारियों और छात्रों में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों से खौफ का माहौल है। सोमवार सांय लगभग 4:30 बजे कॉलेज के मोटर मार्ग पर गुलदार ने प्राचार्य और कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की। इस घटना ने कॉलेज परिसर और आस-पास के इलाकों में दहशत बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि गुलदार की सक्रियता नई नहीं है। जुलाई में गुलदार ने एक 17 वर्षीय स्थानीय युवक को कॉलेज के पैदल मार्ग पर अपना शिकार बनाया था। इसके अलावा, पिछले महीने परिसर में ही गुलदार ने दोपहर के समय एक गाय पर हमला किया था, जिसे कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से भगाया। गुलदार अब तक तीन-चार मवेशियों को भी अपना शिकार बना चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

गुलदार की बढ़ती गतिविधियों के चलते छात्रों की उपस्थिति घट गई है और शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कॉलेज में 29 नवंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होनी हैं, जो सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक चलेंगी। लेकिन कॉलेज तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग और मोटर मार्ग दोनों ही बेहद असुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

कॉलेज प्रशासन ने वन विभाग और शासन को कई बार इन घटनाओं की सूचना दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कर्मचारियों और छात्रों के बीच किसी बड़ी अनहोनी या जनहानि का डर बना हुआ है। कॉलेज प्रशासन ने शासन से इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top