उत्तराखंड

ब्रेकिंग : पौड़ी चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कार्मिकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

पौड़ी: जिला मुख्यालय पौड़ी में आज सुबह चुनाव डयूटी से लौट रहे चुनाव कर्मिकों की कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन निजी बताया जा रहा है, जिसमें चार लोग सवार थे। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि अन्य तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मूल निवास और भू- कानून संघर्ष समिति ने अपमानजनक टिप्पणी करने पर प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका

एसडीएम सदर आकाश जोशी ने बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि इन चारों लोगों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों में लगी थी। चुनाव का सामान जमा करने के बाद ये सभी लोग देहरादून अपने घरों को लौट रहे थे। तभी पौड़ी-देवप्रयाग हाइवे पर भटकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- मोहित डिमरी ने क्यों फाडी़ भू-कानून के संशोधित विधेयक की प्रतियां। सुनिए क्या बोले..?

राजस्व उपनिरीक्षक दीपक देवरानी ने बताया कि दुर्घटना में रणवीर सिंह नेगी (50) पुत्र त्रिलोक सिंह (निवासी- भानियावाला, देहरादून) की मौत हो गई है। जय सिंह 54 पुत्र रणजीत सिंह (निवासी- सुमन विहार, ऋषिकेश), सुरेंद्र सिंह रावत (54) पुत्र भोला सिंह (निवासी- हाथीबड़कला, देहरादून) और नरेंद्र गुसाई (45) पुत्र आनंद सिंह (निवासी- विकास नगर देहरादून) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top