

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें
पौड़ी/इंफो उत्तराखंड
पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी ही एक घटना कल कोट ब्लॉक के कठूड गांव के सामने हुआ, जहां ग्राम प्रधान दीपक कुमार के घर के समिति बाड़े में बंधी बकरियों पर गुलदार ने हमला कर दिया।
दीपक ने बताया कि घात लगाए गुलदार ने बकरियों को अपना निवाला बनाने की कोशिश में था। लेकिन तभी उनकी मां पितांबरी देवी बीच में आ गई। इसी बीच गुलदार ने महिला पर भी हमला कर दिया।
मां की चीख-पुकार सुनकर उनका छोटा बेटा अरविंद मौके पर पहुंचा। और सामने गुलदार देखकर वह भी दंग रह गया। इसी दौरान गुलदार ने अरविंद पर भी हमला कर दिया। जिससे कि दीपक की मां और छोटा भाई अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि इस हमले से दोनों की जान बच गई।
घायलों को ग्रामीणों ने नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करके उन्हें छुट्टी दे दी। इस मौके पर पौड़ी रेंज के रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने घायलों का हाल जाना। और उन्होंने बताया कि गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुनः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर महेंद्र भट्ट को...
खुले में कूड़ा डालने वालों पर करें कार्रवाई: डीएम गढ़वाल जिलाधिकारी ने दिये पौड़ी...
भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, मालसी...
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रोका 5 अधिकारियों का वेतन सीएम हेल्पलाइन-सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर...
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, 9 जिलों में खतरे की चेतावनी...
चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा...
उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सलाई बैंड में देर रात हुई भारी बारिश...
हरिद्वार में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार ₹6 लाख के नकली नोट...
आज कहर बनकर बरसेगा मौसम! उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,...