उत्तराखंड

ब्रेकिंग : पौड़ी में मां-बेटे पर गुलदार (Guldar) ने किया हमला। बाल-बाल बची जान

Advertisements

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड

पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी ही एक घटना कल कोट ब्लॉक के कठूड गांव के सामने हुआ, जहां ग्राम प्रधान दीपक कुमार के घर के समिति बाड़े में बंधी बकरियों पर गुलदार ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

दीपक ने बताया कि घात लगाए गुलदार ने बकरियों को अपना निवाला बनाने की कोशिश में था। लेकिन तभी उनकी मां पितांबरी देवी बीच में आ गई। इसी बीच गुलदार ने महिला पर भी हमला कर दिया।

मां की चीख-पुकार सुनकर उनका छोटा बेटा अरविंद मौके पर पहुंचा। और सामने गुलदार देखकर वह भी दंग रह गया। इसी दौरान गुलदार ने अरविंद पर भी हमला कर दिया। जिससे कि दीपक की मां और छोटा भाई अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि इस हमले से दोनों की जान बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

घायलों को ग्रामीणों ने नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करके उन्हें छुट्टी दे दी। इस मौके पर पौड़ी रेंज के रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने घायलों का हाल जाना। और उन्होंने बताया कि गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top