उत्तराखंड

24वीं प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिता में पौड़ी पुलिस का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर किया नाम रोशन

  • 24वीं प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिता में पौड़ी पुलिस का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर किया नाम रोशन

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की 24वीं प्रादेशिक पुलिस जूडो, ताइक्वांडो, कराटे एवं पेचक स्लॉट प्रतियोगिता-2025 में पौड़ी पुलिस का शानदार प्रदर्शन रहा। 2 और 3 सितंबर को देहरादून में आयोजित इस प्रतियोगिता में पौड़ी पुलिस के जांबाज खिलाड़ियों ने कुल छह पदक (दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य) जीतकर जिले का मान बढ़ाया। इसके साथ ही, वुशू (पुरुष वर्ग) में पौड़ी पुलिस ने सभी जनपदों और वाहिनियों के बीच तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

प्रतियोगिता में पौड़ी पुलिस के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का बेहतरीन परिचय दिया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अपर उप निरीक्षक मनाली राठी ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मुख्य आरक्षी लवीश कुंवर ने वुशू में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मुख्य आरक्षी निपुन जैन ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते, जिनमें वुशू में रजत पदक, जूडो और ताइक्वांडो में एक-एक कांस्य पदक शामिल है। आरक्षी नवनीत सिंह ने वुशू में रजत पदक हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

पौड़ी पुलिस परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी है। यह उपलब्धि न केवल पौड़ी पुलिस का गौरव है, बल्कि सभी पुलिसकर्मियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top