उत्तराखंड

बड़ी खबर : अब उत्तरकाशी में मनचलों की खैर नही, महिला चीता मोबाइल कसेगी लगाम

उत्तरकाशी/ इंफो उत्तराखंड 

अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशानिर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, दिनेश कुमार द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2022 को बाल दिवस के मौके पर महिला/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु एक सराहनीय पहल “महिला चीता मोबाइल” की शुरुआत की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

महिला चीता मोबइल में 2-2 महिला कर्मचारी स्कूटी से ऐसे स्थानों पर जाकर चेकिंग करेंगी जहां-जहां मनचलों द्वारा लड़कियों/छात्राओं को परेशान करने की सम्भावना रहती हैं। महिला कर्मियों के सहयोग के लिए क्षेत्र की चीता मोबाइल भी लगातार तैयार रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

घाट, पार्क, स्कूल-कॉलेज एवं कोचिंग सेंटर के आसपास के ऐसे स्थान जहां-जहां अक्सर मनचलों द्वारा मनमानी करने की सूचनाएं प्राप्त होती थी, महिला चीता मोबइल के गठन से अब वहाँ पर महिलाएं व लड़कियां आराम से बैठ व घूम सकती हैं साथ ही स्कूली बालिकायें भी अपने आप को सहज व सुरक्षित महसूस करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top