उत्तराखंड

Uttarkashi: कॉलेज की छत पर चढ़ कर छात्रों का प्रदर्शन ।

Advertisements
  • कॉलेज की छत पर चढ़ कर छात्रों का प्रदर्शन ।

उतरकाशी। शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में छात्रों ने जमकर हंगामा कर तालाबंदी की। छात्रों ने अंक सुधार की मांग को लेकर कॉलेज गेट परिसर में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र मांगों को लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गए।

करीब चार घंटे तक कॉलेज में हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। उसके बाद एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी और पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र-छात्राओं की समस्या के लिए विश्वविद्यालय से वार्ता कर जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

महाविद्यालय के छात्रों का कहना है कि श्रीदेव समुन विश्वविद्यालय बीए प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर की पाठ्यक्रम परीक्षा परिणाम के ऑनलाइन में उत्तीर्ण और मूल अंकतालिका में फेल दर्शाया गया है। उनका कहना है कि इसके साथ ही बीएससी से लेकर बीकॉम में 70 से 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया। वहीं पर्यावरण विषय में कई छात्रों को अयोग्य बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प

इस सभी विषयों पर सुधार की मांग को लेकर बीती 22 अगस्त को भी छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी की थी। उसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने वार्ता के लिए बुलाया था। लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर शनिवार को विनयमोहन, कुलदीप गुसाईं, रोहित नेगी, मोहित पंवार, आशीष कोहली आदि छात्र -छात्राओं ने कॉलेज के सभी परिसरों में तालाबंदी की। छात्रों ने कहा कि अगर दो दिन के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रशासन का घेराव कर आमरण अनशन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top