उत्तराखंड

हादसा: यहां खाई में गिरा पेट्रोल टैंकर, चालक की मौत, अन्य व्यक्ति घायल

  • हादसा: यहां खाई में गिरा पेट्रोल टैंकर, चालक की मौत, अन्य घायल

Uttarakhand news : नरेंद्र नगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा एक पेट्रोल टैंकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। वहीं इस हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

जानकारी के मुताबिक गुरुवार तड़के सुबह एक पेट्रोल टैंकर संख्या UK08cB- 6300 जो कि टिहरी जा रहा था, इस दौरान टैंकर चालक को नींद की झपकी आ गई। इस कारण टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में गिर गया।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसकी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्लासडा उप निरीक्षक शिवराम मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

वहीं मौके पर उपस्थित एसडीआरएफ टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू कर टैंकर चालक भूपेंद्र शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी ग्राम जलाबपुर गड्डू आरसी पुरम कॉलोनी नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र (24) वर्ष (मृतक) को खाई से बाहर निकाला गया। लेकिन भूपेंद्र मृत अवस्था में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

जबकि घायल अवस्था में एक व्यक्ति जिसकी पहचान सूरज कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम ढंगधार थाना यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र (26) वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस और एसडीआरएफ ने मृतक और घायल दोनों को सरकारी हॉस्पिटल ऋषिकेश देहरादून मोर्चरी 108 एंबुलेंस के माध्यम से भिजवाया गया। मृतक और घायल के परिवारजनों को सूचित कर किया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top