उत्तराखंड

…आखिर इस पत्रकार को क्यों मिली सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी! देखिए वीडियो 

साप्ताहिक समाचार पत्र के पत्रकार ने सोशल मीडिया पर धमकी मिलने पर कोतवाली पौड़ी में दिया शिकायती पत्र, कोतवाल ने थलीसैंण थाने को भेजा मामला।

नीरज पाल 

पौड़ी गढ़वाल के एक साप्ताहिक समाचार पत्र के पत्रकार को सोशल मीडिया पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पत्रकार ने पौड़ी कोतवाली ने थानाप्रभारी को शिकायती पत्र देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : रायपुर के खंडहर में मिला लापता युवती का शव, मचा हड़कंप

देखें वीडियो :- 

पत्रकार भगवान सिंह ने इंफो उत्तराखंड न्यूज़ पोर्टल को बताया कि उन्होंने कोतवाली पौड़ी को दिए गए पत्र में कहा है, कि उनके द्वारा थलीसैंण के कैन्यूर बैंड के समीप चल रहे अवैध खनन को लेकर समाचार चलाया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी मामले में ₹2,500 का इनामी अपराधी गिरफ्तार

भगवान सिंह ने इंफो उत्तराखंड को बताया कि उक्त कार्रवाई के बाद सोबन सिंह रावत उर्फ बाबा निवासी ग्राम रण ने मुझे सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी जा रही है।

देखें वीडियो :-

भगवान सिंह ने इंफो उत्तराखंड से आगे कहा कि सोबन सिंह रावत कभी भी अप्रिय घटना करने और मुझे मुकदमे में फंसा सकता है। उन्होंने सोबन सिंह रावत के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  दून में जुटा देशभर के हड्डी रोग विशेषज्ञों का जमावड़ा

इधर, कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि मामला थलीसैंण थाने का होने के चलते मामला थलीसैंण थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top