उत्तराखंड

फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

​देहरादून। उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन एसोसिएशन (UNCA) द्वारा आज ‘दून लाइब्रेरी एवं शोध केंद्र’ में उत्कृष्ट छायांकन कला को समर्पित एक विशेष फोटो प्रदर्शनी एवं फोटो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा ली गई संवेदनशील और प्रभावशाली तस्वीरों के माध्यम से उत्तराखंड के विविध रंगों, लोक-संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और समसामयिक विषयों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ निशंक ने कहा कि मोबाइल फोन ने फोटोग्राफी को लोकतांत्रिक बना दिया है कोई भी व्यक्ति घटना का फोटो या वीडियो बना सकता है और कुछ ही क्षणों में उसे सोशल मीडिया पर डाल सकता है लेकिन तस्वीर लेना और फोटो जर्नलिज्म करना दोनों एक बात नहीं है। उन्होंने कहा कि फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनता वह समय को दर्ज करता है वह घटनाओं का साक्षी होता है वह समाज का आईना होता है वह इतिहास के उन चरणों को सुरक्षित करता है जिन्हें आने वाली पीढ़ियां वर्षों बाद देखकर सीख लेती है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट

इस अवसर पर यूएनसीए के अध्यक्ष राजू पुशोला ने कहा की फोटो जर्नलिज्म के सामने एआई तकनीक एक गंभीर सवाल खड़ा कर रही है सबसे बड़ी लड़ाई विश्वसनीयता की है। उन्होंने कहा कि एक वास्तविक फोटो जर्नलिस्ट की सबसे बड़ी ताकत उसका कैमरा नहीं बल्कि उसकी इमानदारी उसका अनुभव उसकी नजर और सत्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता होती है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होता है कि हमारी तस्वीरों में हमेशा सत्यता रहे हमारी नजर में संवेदना रहे हमारे कमरे में जिम्मेदारी रहे और फोटो जर्नलिज्म में विश्वसनीयता हमेशा जीवित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

इस अवसर पर फोटो प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। मॉनसून थीम पर आधारित इस फोटो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दून यूनिवर्सिटी की छात्रा समृद्धि ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार रितिका पाल देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की छात्रा को मिला वह रिद्धि, सुभारती यूनिवर्सिटी की छात्रा तीसरे स्थान पर रही।
इसी के साथ सुवानी और कृष्णा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि ने प्रतिभा करने वाले सभी फोटो जर्नलिस्ट को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान वरिष्ठ कैमरामैन किशोर अरोड़ा व फोटोग्राफर इंद्रदेव रतूड़ी और जितेंद्र नेगी को मीडिया जगत में अपनी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। हाल ही में उत्तराखंड सिने अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार पाने वाले कैलाश कंडवाल को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पुनीत मित्तल तथा बीर सिंह पवार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के दौरान दून विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष ‘फोटो जर्नलिज्म कार्यशाला’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें अनुभवी छायाकारों ने विद्यार्थियों को फील्ड रिपोर्टिंग और फोटोग्राफी की बारीकियों से अवगत कराया।

​समारोह के दौरान उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू पुशोला, सचिव मुकेश राजपूत, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष कैलाश कंडवाल, सह-सचिव अफजाल अहमद तथा कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा व दयाल बिष्ट, संजय नेगी, नवीन कुमार, उमाशंकर कुकरेती, बिपिन नौटियाल, अजय लाल, सतपाल गांधी व मनीष पंडित सहित कई अतिथिगण मौजूद रहे।
​कार्यक्रम का संचालन यूएनसीए के सचिव मुकेश राजपूत ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top