उत्तराखंड

कालसी-चकराता मार्ग पर धूं-धूं कर जला पिकअप वाहन, दोनों युवक सुरक्षित

  • चकराता मार्ग पर धूं-धूं कर जला पिकअप, दोनों युवक सुरक्षित

कालसी। कालसी-चकराता मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक पिकअप वाहन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वाहन में पराली भरी हुई थी। गनीमत रही कि आग लगते ही वाहन में सवार दोनों युवक समय रहते नीचे उतर गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बृहस्पतिवार को विकासनगर से पराली भरकर गांव की ओर जा रही पिकअप, जजरेट से करीब एक किलोमीटर आगे सहिया की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान वाहन के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

वाहन में सवार चालक संजू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मलोग और परिचालक राहुल पुत्र बज्जू निवासी ग्राम जीसऊ ने आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किया। चालक ने हिम्मत दिखाते हुए जलती हुई पिकअप को करीब एक किलोमीटर आगे तक चलाया ताकि वाहन को पानी की जगह पर ले जाकर आग पर काबू पाया जा सके। हालांकि तब तक आग ने पूरी पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

सूचना मिलते ही चौकी साहिया प्रभारी नीरज कठैत फायर सर्विस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

चौकी प्रभारी नीरज कठैत ने बताया कि हादसे में दोनों युवक सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top