उत्तराखंड

PM मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारी तेज, गढ़वाल आयुक्त ने FRI में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण के दृष्टिगत आयुक्त गढ़वाल के साथ अन्य अधिकारियों द्वारा एफआरआई का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

देहरादून। इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह पहला अवसर है, जब देश के प्रधानमंत्री इस महत्वपूर्ण आयोजन में राज्य वासियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखण्ड़ भ्रमण के दृष्टिगत सोमवार को आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक उद्योग सौरभ गहरवार, आईजी इंटेलिजेंस के एस नगन्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल एफआरआई का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

सभी अधिकारियों द्वारा इस महत्वपूर्ण आयोजन को व्यवस्थित ढंग से आयोजित किये जाने के लिये हर प्रकार की व्यवस्था सही ढंग से समय पर पूर्ण किये जाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे द्वारा जिलाधिकारी सहित सभी विभागीय उच्चाधिकारियों का इस आयोजन को यादगार बनाये जाने के लिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गए।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड़ से लगाव किसी से छिपा नहीं है। उत्तराखण्ड़ के विकास के प्रति प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण भी जग जाहिर है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति निश्चित रूप से राज्य वासियों के लिए सम्मान की बात है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top