हिल न्यूज़

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई संतोषजनक : भुवन जोशी

नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई संतोषजनक— भुवन जोशी

अल्मोड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता और आप के संस्थापक सदस्य भुवन चन्द्र जोशी ने नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को संतोषजनक बताया है।

उन्होंने कहा कि लगातार जनता और समाजिककार्यकर्ताओं की लगातार माँग के बाद पुलिस प्रशासन ने नशे के खिलाफ तेज कार्रवाई की है और इसका असर अब जमीन पर भी दिख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला करता है और युवा वर्ग को सबसे पहले अपनी चपेट में लेता है। उन्होंने कहा कि नशे की दूरगामी परिणाम हमेशा दुखदाई होते हैं।

अपराध, दुर्घटनाएं और विद्वेषपूर्ण कार्य नशे में लिप्त व्यक्ति अधिकतर करता है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में भी युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहा है। इसको खत्म करने के लिए इस पूरे कॉकस को तोड़ना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आजकल पुलिस नशेड़ियों के बैठने के ठिकानों और जिन स्थानों पर नशा लिया जा रहा था उनमें दिन रात गस्त लगाकर छापेमारी कर रही है उस कार्यवाही के सार्थक परिणाम आ रहे हैं लेकिन केवल नशे की बरामदगी कर और लोगो को नशा ना करने देने को यदि यह मान लिया जाय की नशे पर रोकथाम हो रही है यह सही नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

इसके लिए इस कार्य में लिप्त लोगों पर ठोस सार्थक और कठोर कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए नशे पर समूल रोकथाम करने के लिए नशे के सौदागरों तक पहुंच सार्थक कार्रवाई की मांग की है। और आशा जताई है कि आगे भी नशे के खिलाफ इस प्रकार की मुहिम जारी रहेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top