- दीवालीखाल बैरियर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की, कुछ पुलिसकर्मी घायल
गैरसैण। विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के तहत आज दीवालीखाल बैरियर के पास प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलते ही ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुँचे तथा ग्राउंड ज़ीरो पर रहकर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहे, ताकि विधानसभा बजट सत्र के दौरान कानून व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे।
डीएम और एसपी ने मौके पर पहुँचकर घायल पुलिस कर्मियों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान संयम, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया।
