उत्तराखंड

ब्रेकिंग : प्रख्यात कवि, लेखक एवं गीतकार (पद्मश्री) प्रसून जोशी को बनाया उत्तराखंड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड शासन ने प्रख्यात कवि, लेखक एवं गीतकार (पद्मश्री) प्रसून जोशी को उत्तराखंड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया है। इस संबंध में सचिव हरिचंद सेमवाल ने आदेश जारी किया है।

सचिव हरिचंद सेमवाल द्वारा जारी किए गए आदेश में प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं गीतकार पद्मश्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, प्रसून जोशी वर्तमान में फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

शासन द्वारा पदमश्री प्रसून जोशी को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत किये जाने की राज्यपाल महोदय द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

उपर्युक्त आदेश में पद्मश्री प्रसून जोशी के साथ एम०ओ०यू० सम्पादित किये जाने हेतु आपको अधिकृत किया जाता है। एम0ओ०यू० सम्पादित किये जाने सम्बन्धी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कृपया यथाशीघ्र शासन को अवगत कराने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पद्मश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत होने के नाते राज्य सरकार द्वारा जोशी से जो भी सेवायें ली जायेंगी उसमें जो वित्तीय देयता होगी, के सम्बन्ध में पृथक से निर्णय लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top