उत्तराखंड

प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा पर संग्राम, शिक्षक दो धड़ों में बंटे

  • प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा पर संग्राम, शिक्षक दो धड़ों में बंटे

देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के खाली पदों और लटकी भर्ती प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों का आंतरिक गतिरोध अब खुलकर सामने आ गया है। इस मुद्दे पर शिक्षक अब दो धड़ों में बंट गए हैं—एक वर्ग परीक्षा के समर्थन में है, तो दूसरा इसके विरोध में आंदोलनरत है। इस खींचतान ने शिक्षा व्यवस्था में नया संकट खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

प्रधानाचार्य विभागीय पदोन्नति परीक्षा समर्थन मंच ने मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर अपना पक्ष रखा। मंच के महासचिव डॉ. कमलेश कुमार मिश्रा ने दावा किया कि उनके पक्ष को प्रदेश के 30 से अधिक विधायकों, मंत्रियों और सांसदों का लिखित समर्थन मिल चुका है। साथ ही, मुख्यमंत्री को भी सामूहिक पत्र भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

*9 अक्टूबर को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव*

मंच ने साफ चेताया कि अगर किसी भी वजह से यह पदोन्नति परीक्षा निरस्त होती है, तो 9 अक्टूबर को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। हालांकि, श्रीनगर में 5 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को 7 अक्टूबर को माननीय उच्च न्यायालय के फैसले तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अदालत का निर्णय आने के बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

इससे पहले, परीक्षा के समर्थन में मंच से जुड़े शिक्षक 2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे और परीक्षा के समर्थन में एक घंटे का प्रतीकात्मक उपवास भी रखेंगे। इस अवसर पर बृजेश पवार, डॉ. आकाश चौहान, अमित सिंह, जयेंद्र सिंह रावत, योगेंद्र सिंह नेगी सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top