देहरादून/ इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड वन विभाग में वन आरक्षी को वन दरोगा के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक मनोज चंद्रन ने आदेश जारी किया है।
मुख्य वन संरक्षक मनोज चंद्रन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 39 वन आरक्षी से वन दरोगा के पद पर पदोन्नति की गई, इस पदोन्नति हेतु गठित चयन समिति की बैठक 27 को समिति द्वारा की गई, संस्तुति के आधार पर वर्ष 2022-23 में उपलब्ध रिक्ति पद वन आरक्षी (वेतनमान लेवल-3 रू0 21700-69100) के कार्मिकों की वन दरोगा (वेतनमान लेवल-5 रू0 29,200-92,300) के पद पर तत्काल प्रभाव से प्रोन्नति की जाती है।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें