उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, 9 जिलों में खतरे की चेतावनी

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, 9 जिलों में खतरे की चेतावनी

उत्तराखंड में मानसून की मार थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट और अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में अगले 24 से 48 घंटों तक बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका है। इन जिलों में लगातार हो रही वर्षा के चलते भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने, नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी और शहरी जलभराव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

इस दौरान आम लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि रात के समय भी सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि अंधेरे में जलभराव और भू-स्खलन की घटनाएं अधिक जोखिमभरी हो सकती हैं। खासकर पर्वतीय और नदी किनारे बसे क्षेत्रों में लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है।

प्रशासन की अपील :- 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है, वहीं स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किया जाए। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम की अद्यतन जानकारी लेते रहें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top