उत्तराखंड

रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

देहरादून। जनपद देहरादून में भारी बारिश और रेड अलर्ट के चलते समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार, 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी प्रकरण : खड़गे के अपमान और मंच ‘शुद्धिकरण’ मामले में दर्ज हो प्राथमिकी : गोगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में जिले के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर जनपद के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सजग इंडिया की मुहिम पहुंची गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर

संभावित आपदाओं और जनहानि के जोखिम को देखते हुए जिलाधिकारी ने एहतियात के तौर पर अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार 20 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अवकाश संबंधी आदेश का सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top