उत्तराखंड

ब्रेकिंग : मंत्री रेखा आर्य ने जिला स्तरीय बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच, जिला पूर्ति अधिकारी को एक हफ्ते में समस्याओं के निस्तारण करने के दिए निर्देश

टिहरी जिला प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्या

सरलीकरण से समाधान और निस्तारण के साथ सरकार कर रही काम-रेखा आर्य

कैबिनेट मंत्री ने पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा उनियाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश डूयूडी के आवास में की चाय पर चर्चा

टिहरी/इंफो उत्तराखंड 

आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य टिहरी गढ़वाल पहुंची जहाँ वह जिला प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तरीय बैठक में सम्मलित हुई, इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मंत्री रेखा आर्य का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला स्तरीय बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर -घर पहुँचाने पर बल दिया, साथ ही सभी से कहा कि जिस प्रकार आप सभी ने पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वैसी भूमिका आप सभी आगे भी निभाएं।

यह भी पढ़ें 👉  "उत्तराखंड को बचाने के लिए जरूरी है सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन: नरेंद्र सिंह नेगी"

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया जिनके निस्तारण के निर्देश मंत्री रेखा आर्या ने सम्बंधित अधिकारीयों को दूरभाष पर दिए गए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण से समाधान और निस्तारण के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सरकार की कोशिश है कि कोई भी समस्या सिर्फ समस्या ना बनी रहे बल्कि उसका समाधान हो,, किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना ना पड़े।

साथ ही इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान ना किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने जिला पूर्ति अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की और जनता की समस्याओं को एक हफ्ते में दूर करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  "उत्तराखंड को बचाने के लिए जरूरी है सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन: नरेंद्र सिंह नेगी"

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा उनियाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश डूयूडी के आवास में की चाय पर चर्चा

वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अपने टिहरी जिला प्रवास के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा उनियाल व पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश डूयूडी के आवास पर पहुंची जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ चाय पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आज वह टिहरी प्रवास पर है जहाँ वह कार्यकर्ताओ के बीच पहुँच रही हैं जो कि एक अच्छी परंपरा है। आज पार्टी की सबसे बड़ी कड़ी कोई है तो वह कार्यकर्ता ही हैं, हमें प्रदेश को आगे बढ़ाना है यह तभी संभव है ज़ब हम कार्यकर्त्ता व जनता के बीच संवाद स्थापित कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  "उत्तराखंड को बचाने के लिए जरूरी है सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन: नरेंद्र सिंह नेगी"

साथ ही कहा कि हमें कार्यकर्ताओ की भावनाओं और उनकी समस्या का समाधान करना आना चाहिए। आज केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा राणा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा परमवीर पंवार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा शिशपाल थपलियाल, कुलानंद चमोली सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top