उत्तराखंड

13 से 15 दिसंबर तक देहरादून में जनसंपर्क विशेषज्ञों का जमावड़ा, रूस के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

  • देहरादून में जुटेंगे देशभर के जनसंपर्क विशेषज्ञ,
  • 13–15 दिसंबर तक होगा PRSI का वार्षिक महाकुंभ

देहरादून। 13 से 15 दिसंबर तक जनसंपर्क और कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स के विशाल सम्मेलन का साक्षी बनेगा। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस यहां आयोजित की जा रही है। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने बताया कि यह देश में जनसंपर्क क्षेत्र का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है, जिसमें सरकारी संस्थानों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, मीडिया और अकादमिक जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सम्मेलन का थीम “विकसित भारत @2047 : विकास भी, विरासत भी Empowering Growth, Preserving Roots” रखा गया है। इसमें आने वाले वर्षों में राष्ट्र-निर्माण, तकनीकी नवाचार, संवाद और जनभागीदारी की दिशा में जनसंपर्क की भूमिका पर चर्चा होगी।

उद्घाटन 13 दिसंबर को, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

सम्मेलन का उद्घाटन 13 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि और सांसद नरेश बंसल सम्मानित अतिथि होंगे। उद्घाटन के बाद थीम आधारित तकनीकी सत्रों की शुरुआत होगी।

सत्र–I (12.00–1.30 बजे) : 25 वर्ष का उत्तराखंड और आगे की दिशा विषय पर वरिष्ठ IAS अधिकारी आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, बंशीधर तिवारी और प्रो. दुर्गेश पंत विचार रखेंगे।

सत्र–II (2.30–3.30 बजे) : विकसित भारत @2047 में मीडिया और जनसंपर्क की भूमिका पर News18 के अनुपम त्रिवेदी, DIPR के डॉ. नितिन उपाध्याय, NDTV के डॉ. हिमांशु शेखर और IIMC की प्रो. सुरभि दहिया अपनी बातें रखेंगे।

सत्र–III (3.30–4.30 बजे) : GST, टेक्नोलॉजी और पब्लिशिंग इंडस्ट्री का भविष्य पर IRS अधिकारी बी. सुमिदा देवी, मेजर अतुल देव और सी. रविंदर रेड्डी चर्चा करेंगे।

सत्र–IV (5.00–6.00 बजे) : इंडो-रशियन पब्लिक रिलेशंस एंड मीडिया फोरम में रूस के माइकल मस्लोव, दाव्यदेंको यूलिया और अन्ना तलानीना भारत–रूस व्यापार और डिजिटल संचार पर विचार साझा करेंगे। सत्र की अध्यक्षता प्रो. चारुलता सिंह करेंगी।

साइबर क्राइम, एआई और मार्केटिंग पर फोकस

सत्र–V (10.00–11.30 बजे) : STF के ASP अंकुश मिश्रा साइबर क्राइम और गलत सूचना पर व्याख्यान देंगे। SAIL के डॉ. ताहा सिद्दीकी और विनय जायसवाल AI आधारित ADIRA पर कार्यशाला संचालित करेंगे।

सत्र–VI (11.30–1.30 बजे) : मानव संसाधन, रणनीतिक मार्केटिंग और भारतीय मूल्य पर डॉ. हेमंत शरद पांडे, HPCL के अनुपम तिवारी, मेजर अतुल देव और डॉ. ऋतु दुबे तिवारी चर्चा करेंगे।

सम्मेलन का समापन 15 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे। उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक व्यंजनों की विशेष मेजबानी आयोजन को यादगार बनाएगी।

इस बार रूस से आए प्रतिनिधियों की सहभागिता से सम्मेलन को अंतरराष्ट्रीय आयाम भी मिला है। तीन दिवसीय यह सम्मेलन जनसंपर्क जगत में विचारों, नीतिगत विमर्श और नवाचार का एक प्रभावी मंच प्रदान करेगा। देहरादून इस आयोजन के साथ राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय PR मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top