उत्तराखंड

संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प

Advertisements
  • ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प, 1,000 से अधिक विद्यार्थियों से हुआ संवाद
  • एडीजी डॉ. वी. मुरूगेशन ने राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, सजग इंडिया ने दोहराया नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन, देहरादून में ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरूगेशन ने राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में 1,000 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना तथा राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित इस रैली का उद्देश्य नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। रैली के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रैली राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

सजग इंडिया 18 वर्षों से युवाओं के बीच चला रहा जागरूकता अभियान

कार्यक्रम में सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने संस्था की ओर से पिछले 18 वर्षों से संचालित नशामुक्ति जागरूकता अभियान और युवा संवाद कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों और जीवन में सही निर्णय लेने के महत्व से परिचित कराना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

ललित मोहन जोशी ने कहा कि “नशे के विरुद्ध लड़ाई की शुरुआत दूसरों से नहीं, बल्कि स्वयं से होनी चाहिए।” प्रत्येक युवा को नशे से दूर रहने का संकल्प लेने के साथ अपने मित्रों, परिवार और समाज को भी जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाकर ही एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

उन्होंने यह भी कहा कि नशामुक्ति केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें परिवार, विद्यालय, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। निरंतर युवा संवाद और सामूहिक प्रयासों से ही समाज में नशे के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा सकता है।

विद्यार्थियों से सीधा संवाद, नशे से दूर रहने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. वी. मुरूगेशन, एडवोकेट ललित मोहन जोशी और अन्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, गलत संगति एवं साथियों के दबाव से बचने और जरूरत पड़ने पर परिवार, शिक्षकों तथा विश्वसनीय व्यक्तियों से सहायता लेने के महत्व के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उन्हें जीवन में सकारात्मक विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्ति का संदेश केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे निरंतर जनजागरूकता, संवाद और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से आगे बढ़ाना जरूरी है। जागरूक युवा स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा बन सकते हैं।

पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल, एसपी सिटी शेखर सुयाल, एसपी जया बलूनी, डॉ. जैसलीन कालरा, डॉ. सिल्की अरोड़ा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और संबंधित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने युवाओं को यह संदेश दिया कि नशामुक्त उत्तराखंड का निर्माण व्यक्तिगत संकल्प, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी से ही संभव है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top