हिल न्यूज़

बड़ी खबर : पार्टी संगठन ने आम आदमी पार्टी (Aap) के पूर्व युवा महासचिव गौरव कपूर (Gaurav Kapoor) को दी बड़ी जिम्मेदारी 

आप के छात्र युवा संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष बने गौरव कपूर

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी बीते विधानसभा चुनावों के पहले से ही सक्रिय है। संगठन को मजबूत करने में आलाकमान कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। पार्टी में युवाओं की सक्रियता को देखते हुए बीते दिनों कई बदलाव हुए जिनका नतीजा पंचायत चुनाव में भी देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

इसी क्रम में हाल ही में पार्टी संगठन ने आम आदमी पार्टी के पूर्व युवा महासचिव गौरव कपूर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही कविद्र शाही जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़, राजवीर सिंह सिब्बल जिलाध्यक्ष नैनीताल और अमनदीप को जिलाध्यक्ष हरिद्वार बनाया है।

पार्टी में मिली अहम जिम्मेदारी को देखते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी संगठन का विशेष आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

इस दौरान नवनियुक्त उपाध्यक्ष गौरव कपूर ने कहा कि, आम आदमी पार्टी लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय है। युवाओं की सदस्यता भी लगातार बढ़ती जा रही है। आम जनता का भरोसा भी अन्य दलों से हटकर आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

अब आने वाले निकाय चुनावों में आप के पार्षद भी पूरे प्रदेश में जीत कर आएंगे और आगामी विधानसभा चुनावों में इस बार आप की सरकार होगी। पार्टी ने जो मुझे अहम जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसके लिए पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ और संगठन को मजबूती प्रदान करने में पूरा सहयोग करूंगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top