उत्तराखंड

खुलासा : बार के बिल को लेकर हुई फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत, 4 गिरफ्तार

  • देहरादून में ‘रोडरेज’ नहीं, बार विवाद बना हत्या की वजह
  • _राजपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की गोली लगने से मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार, बार सील

देहरादून। राजपुर क्षेत्र के जोहड़ी गांव में सोमवार सुबह हुई फायरिंग, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की मौत हो गई थी, वह महज रोड रेंज नहीं बल्कि एक रात पहले बार में हुए विवाद का नतीजा निकला। दून पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News : ओवरटेकिंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात कुठालगेट स्थित ZEN-Z बार में बिल कम कराने को लेकर कुछ युवकों और बार कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान बार कर्मचारियों ने दूसरे पक्ष की स्कॉर्पियो का पिछला शीशा तोड़ दिया। जाते समय युवकों ने देख लेने की धमकी दी थी।

सोमवार सुबह बार कर्मी रोहित और अखलाक बार में छूटे मोबाइल व चार्जर लेने बार मालिक की फॉर्च्यूनर से निकले। मसूरी रोड पर मालसी के पास उन्हें रात वाले युवक स्कॉर्पियो से मिल गए। दोनों पक्षों में पीछा शुरू हो गया और जोहड़ी गांव तक पहुंचते-पहुंचते फायरिंग होने लगी। इसी दौरान सड़क पर टहल रहे तुला अपार्टमेंट निवासी रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई। उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों ने घटना को रोडरेंज का रूप देने की कोशिश की। सख्ती से पूछताछ में बार कर्मचारियों ने पूरी साजिश कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर झाड़ियों से दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में बार संचालक संदीप कुमार को भी गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

मुख्य आरोपी आदित्य चौधरी को रायपुर के ननूरखेड़ा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो डोईवाला के थानो रोड स्थित जंगल से बरामद की।

पुलिस ने बार को बंद कर सील कर दिया है और लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। फरार आरोपियों शान्तनु त्यागी, कविश त्यागी, समीर चौधरी और वैभव की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top