उत्तराखंड

परेड ग्राउंड में अवैध पार्किंग पर चला आरटीओ का डंडा, 5 बसें सीज

Advertisements
  • परेड ग्राउंड क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 5 बसें सीज

देहरादून। परेड ग्राउंड व उसके आसपास अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। आरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला द्वारा शुक्रवार, को परेड ग्राउंड, तिब्बती मार्केट एवं लैंसडाउन चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर टीम एवं बाइक स्क्वायड मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर की जनता मांग रही 210 करोड़ रुपये की संपत्ति का हिसाब : डॉ. अजय पाल

निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से खड़ी 5 बसों को हटाकर रेंजर्स ग्राउंड में सीज किया गया। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने संबंधित वाहन स्वामियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों को कार्यालय बुलाकर वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने के निर्देश दिए तथा भविष्य में नियम उल्लंघन न करने की कड़ी चेतावनी दी।

कार्रवाई के दौरान एक टाटा मैजिक वाहन चालक को नो-पार्किंग जोन से सवारियां भरते हुए पकड़ा गया। प्रपत्र दिखाने के लिए रोके जाने पर चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, जिस पर टीम ने वाहन को सीज कर दिया। चालक को लाइसेंस सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनवुड हिल्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

आरटीओ ने बताया कि क्षेत्र में विधिवत पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध है, इसके बावजूद नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े पाए जाने पर 08 वाहनों के चालान भी किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ लाइसेंस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर मुकदमा दर्ज

आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने जानकारी दी कि 17 जनवरी को शिमला बाईपास पर परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत द्वारा चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने प्रवर्तन अधिकारियों से अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली में चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। संबंधित चालक के लाइसेंस के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top