उत्तराखंड

पौड़ी : सड़क हादसे में चालक की मौत। 4 लोग घायल

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल के थापली-अणेथ से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर थापली-अणेथ गांव को जा रही एक टैक्सी कार न. संख्या UK 07 TBB, 422 अर्टिगा कार अमेज बैंड के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर लुढ़कते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी। जिसमें वाहन चालक को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जबकि गनीमत रही कि टैक्सी में सवार 4 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

थाना अध्यक्ष पौड़ी विनोद गोसाई के मुताबिक टैक्सी में सवार 5 लोग थे। जिसमें दुर्घटना में देहरादून निवासी वाहन चलाक दीपक सिंह  (36) पुत्र विजय सिंह की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में अणेथ गांव के ही विष्णु (25) पुत्र महेंद्र, अखिलेश (27) पुत्र मथुरा प्रसाद, निखलेश (24) पुत्र मथुरा प्रसाद और बंटी (25) पुत्र हरि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

 

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना होने पर पुलिस को सूचना दी। और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top