उत्तराखंड

हादसा : यहां एसबीआई ब्रांच मैनेजर का शव गंगा में मिला (SBI Branch Manager), एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड 

ऋषिकेश से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां ब्यासी के पास एसबीआई शाखा के मैनेजर की कार गंगा में जा समाई। जिसके बाद पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

मिली जानकारी के मुताबिक एसबीआई शाखा के मैनेजर रविवार को देहरादून स्थित घर से पौड़ी ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन अचानक ब्यासी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गंगा में जा समाई। वहीं सोमवार को एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

वहीं मंगलवार सुबह अभियान के दौरान पुलिस को गंगा में एक कार नजर आई। जिसके बाद पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने फिर से सर्च अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

देर शाम काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने कार समेत शव को गंगा से बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा।

मृतक की पहचान

शव की पहचान देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कौलागढ़ प्रेमपुर निवासी अमित विजेत्रा (36) पुत्र जबर सिंह के रूप में हुई। अमित पौड़ी के सैंजी गांव में स्थित एसबीआई के मैनेजर थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top