उत्तराखंड

Haridwar news : बारातियों को वाहन से रौंदने वाला स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार

  • हरिद्वार क्षेत्र के बहादराबाद थाना में बारातियों को वाहन से रौंदकर एक बैंड कर्मी की मृत्यु का आरोपी स्कार्पियो चालक गिरफ्तार

संवादाता, जोनी चौधरी, लक्सर

बहादराबाद-थाना क्षेत्रान्तर्गत सरदार सिंह फार्म हाउस के पास एक वाहन स्कार्पियो HR 70 B 7063 के चालक ने धनोरी रोड पर बारात में नाच रहे लोगों को रौंद डाला था, इस हादसे में 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव की शिनाख्त 30 वर्षीय सागर पुत्र सुखपाल निवासी रायसी कोतवाली लक्सर के रूप में हुई थी। जो बारात में बैंड कर्मी के रूप में शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

मृतक सागर के पिता सुखपाल की शिकायत पर थाना बहादराबाद में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा (धारा 304), पंजीकृत किया गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार आरोपितों की तलाश में जुटी टीम ने पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए स्कार्पियो ड्राइवर राकेश सैनी पुत्र रघुवीर निवासी शिव कालोनी, फतेहपुर पो0 छुटमलपुर जिला सहारनपुर(उ0प्र0) को आज 13 फरवरी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया और वैधानिक कार्यवाही आरंभ की है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

जैसा कि ज्ञात हुआ है कि घटना के वक्त स्कॉर्पियो में अन्य व्यक्ति भी बैठे हुए थे, थाना पुलिस द्वारा अब वाहन में बैठे अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए वाहन स्वामी के बारे में जानकारी की जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top