उत्तराखंड

गैरसैंण में बजट सत्र का दूसरा दिन, प्रश्नकाल में वन्यजीव-कृषि नुकसान और कानून व्यवस्था पर घिरी सरकार

  • गैरसैंण में बजट सत्र का दूसरा दिन, प्रश्नकाल में वन्यजीव-कृषि नुकसान और कानून व्यवस्था पर घिरी सरकार

भराड़ीसैंण। गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन मंगलवार को प्रश्नकाल से शुरू हुआ। सदन में आर्थिक सर्वेक्षण और कैग रिपोर्ट के साथ चार अध्यादेश भी पटल पर रखे जाने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

प्रश्नकाल के दौरान पहाड़ों में जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान और मानव-वन्यजीव संघर्ष का मुद्दा प्रमुख रहा। कई विधायकों ने सरकार से प्रभावी समाधान की मांग की। वन मंत्री ने बताया कि वर्ष 2000 से 31 जनवरी 2026 तक मानव-वन्यजीव संघर्ष में 1,296 लोगों की मौत और 6,624 लोग घायल हुए हैं। मृतकों के परिजनों को मिलने वाला मुआवजा 10 लाख रुपये किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलों संग कप्तान से मिलने पहुँची "फूल सी" प्रशंसक

सदन में वन कानून और फॉरेस्ट क्लीयरेंस को लेकर भी सवाल उठे, जिस पर सरकार ने बताया कि पिछले वर्ष विभिन्न विभागों के 713 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। वहीं यमुनोत्री-खरसाली रोपवे परियोजना पर भी सवाल पूछे गए, जिस पर सरकार ने नई कंपनी को टेंडर दिए जाने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  सालाना मुआयना करने थाना बहादराबाद पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह

प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि मंत्री पूरक सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। विपक्ष ने सत्र से पहले कानून व्यवस्था पर चर्चा की भी मांग की।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top