उत्तराखंड

दु:खद खबर : बीजापुर डैम नहर में नहाते वक्त सचिवालय कर्मी की डूबने से हुई मौत

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड
देहरादून से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां कल बीजापुर डैम के पास नहाते वक्त एक सचिवालय कर्मी की डूबने से मौत हो गई।

इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार दोपहर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि बीजापुर डैम के पास नहर किनारे एक व्यक्ति का शव अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने देखा तो उसके सर पर गंभीर चोट के निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाॅक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी प्रायमरी स्कूल भूड़ महोलिया खटीमा ऊधमसिंह नगर के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि अमित कंप्यूटर सहायक के तौर पर सचिवालय में काम करता था। वह अपने दोस्तों के साथ रविवार को बीजापुर डैम नहर के किनारे घूमने आया था। जिसके बाद नहाते वक्त उसकी नहर में डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

पुलिस ने उसके दोस्त मोहित कुमार निवासी ग्राम गुड्डी नयागांव और शैलेन्द्र राणा निवासी ग्राम जीवा रेडी शिमला बायपास रोड, आशीष अस्वाल निवासी शताब्दी एनक्लेव  जोगीवाला, भगवान सिंह धामी निवासी यमुना काॅलोनी देहरादून से पूछताछ की ।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..
जिसके बाद इंस्पेक्टर ने बताया कि अमित यहां पर अपनी पत्नी के साथ रहता है। पोस्टमार्टम कराने के बाद अमित का शव  उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top