उत्तराखंड

जनता दरबार में संवेदना की जीत, 70 वर्षीय महिला को 10 मिनट में मिला न्याय, शुरू हुई पेंशन

Advertisements

सीएम के सेवा, संवेदना और सुशासन की मिसाल, जनता दरबार में 70 वर्षीय वृद्धा को 10 मिनट में मिला समाधान।

सीडीओ के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी ने किया इमीडिएट एक्शन, स्वीकृत की वृद्धापेंशन।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सेवा और सुशासन’ के संकल्प के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनसंवाद (जनता दरबार) में सोमवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला अपनी पीड़ा लेकर पहुँचीं। वृद्धा ने बताया कि उनके पति का देहांत तीन वर्ष पूर्व हो चुका है और उसके बाद उनके बच्चों ने भी उन्हें घर से अलग कर दिया। आर्थिक तंगी में एकाकी जीवन जी रही महिला को किसी ने सरकार द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प

इस पर उन्होंने एक व्यक्ति की सहायता से जिले में लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से मुख्यमंत्री जनसंवाद के तहत जिले में आयोजित होने वाले जनता दरबार में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि यह पहली बार था जब वह किसी सरकारी मंच पर पहुंचीं और वह आश्चर्यचकित रह गईं जब उन्हें तुरंत समाधान मिल गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने वृद्धा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी दीपंकर घिल्डियाल को निर्देशित किया कि महिला की वृद्धावस्था पेंशन तत्काल प्रभाव से स्वीकृत की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

समाज कल्याण अधिकारी ने महिला को जनसेवा केंद्र भेजने के स्थान पर ‘सारथी’ सेवा के माध्यम से सीधे समाज कल्याण विभाग भिजवाया, जहां निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए मात्र 10 मिनट में वृद्धा की पेंशन स्वीकृत कर दी गई। इसके साथ ही महिला को सुरक्षित उनके घर भी पहुँचाया गया।

प्रशासन द्वारा जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त आवेदन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए समाधान प्रदान किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आमजन की शिकायतों और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प

मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम जनता और शासन के बीच प्रभावी संवाद एवं समस्या समाधान का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक ज़रूरतमंदों तक सीधे पहुँच रहा है। ऐसे संवेदनशील और मानवीय प्रयासों के माध्यम से उत्तराखंड सरकार आमजन की आशाओं पर खरा उतरते हुए एक जनकल्याणकारी प्रशासन की मजबूत नींव रख रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top