उत्तराखंड

बड़ी खबर : दून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 11 महिलाएं व 2 पुरुषों सहित 13 लोग गिरफ्तार

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

आज कल राजधानी देहरादून में देह व्यापार का धंधा तेजी से बढ़ रहा है, जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस द्वारा आज एक स्पा सेंटर में छापा मारा गया, जिसमें स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है।

वहीं पुलिस द्वारा आज बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने वाली 11 महिलाएं व 02 पुरुषों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अनैतिक व्यापार से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को निर्देश दिए गए थे।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में AHTU देहरादून टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में अपने मुखबिर तन्त्रो के माध्यम से पता रसी-सुराग रसी की जा रही थी।

कल शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजपुर रोड वर्ड ट्रेंड टावर पर स्थित स्पा सेन्टरों पर संचालको द्वारा स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- फेसबुक पर झूठी पोस्ट वायरल करने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज

इस पर टीम द्वारा तत्काल थाना डालनवाला पुलिस व ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित NGO एंपावरिंग पीपल, जिला विधिक प्राधिकरण के सदस्यो को साथ लेकर दिनांक 04/01/23 की शाम को राजपुर रोड पर स्थित *स्पा Castle* पर आकस्मिक दबिश दी तो स्पा के नाम पर स्पा सेन्टर के अंदर अनैतिक देह व्यापार करते पुरूष व महिलाएं पकड़ी गई तथा कई आपत्तिजनक स्थिति एवं सामग्री भी मिली।

स्पा की 02 महिला संचालकों सहित कुल 11 महिलाओं और 02 पुरूष ग्राहक कुल 13 लोगो को गिरफ्तार किया गया। विस्तृत पूछताछ में अपराध में संलिप्त स्पा सेंटर के संचालक द्वारा स्पा की आड़ में पहाड़ी व बाहरी राज्यों की महिलाओं के साथ मिलकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था।

अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना डालनवाला पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्तगण को आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- निरीक्षक व उप निरीक्षकों के तबादले! देखें आदेश 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- कैरोलिन उर्फ नैना मल्होत्रा पुत्री जानी सैम्यूल निवासी डीएल चौक थाना डालन वाला देहरादून, उम्र 33 वर्ष *( संचालक)

2- फेलेपी पुत्री इटली एडवर्ड निवासी ओल्ड नेहरू कॉलोनी धरमपुर देहरादून, उम्र 23 वर्ष ( प्रबंधक)

3- राहुल बिष्ट पुत्र भूपेंद्र बिष्ट निवासी न्यू बस्ती चंदर रोड थाना डालनवाला जनपद देहरादून, उम्र 25 वर्ष l

4- विनीत कुमार पुत्र राजबल सिंह निवासी हनुमान गली मच्छी बाजार थाना कोतवाली देहरादून, उम्र 26 वर्ष।

5- नेहा पुत्री सुरेश सिंह निवासी तपोवन रोड थाना रायपुर जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष।

6- अंजना मिस्त्री पुत्री संजीत मिस्त्री निवासी संजय नगर वार्ड नंबर 3 रुद्रपुर उधम सिंह नगर, उम्र 30 वर्ष

7- किरण तिवारी पुत्र हेमंत तिवारी निवासी तपोवन मार्ग लाडपुर थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष

8- कविता धीमान पुत्री मोहन धीमान निवासी कैनाल रोड कंडोली थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष

9- सृजना पुत्री दीपक थापा निवासी निकट अंजली डेरी राजपुर रोड जाखन, थाना राजपुर, देहरादून उम्र 23 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : नहीं रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई!

10- सिमरन पुत्री विनोद चंद्र निवासी गली नंबर 7 जाखन, थाना राजपुर , देहरादून 20 वर्ष

11- पूजा पुत्री गब्बर सिंह राणा निवासी मस्जिद के पास थाना डालनवाला, देहरादून उम 23 वर्ष

12- ज्योति पुत्री देवेंद्र निवासी आईटी पार्क थाना राजपुर, देहरादून उम्र 25 वर्ष

13- किरण सोलंकी पुत्री मुन्नीलाल निवासी अंजलि डेरी के निकट जाखन थाना राजपुर, देहरादून

स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री व धनराशि बरामद की गयी है।

पर्यवेक्षण अधिकारी

1- अनिल जोशी, क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी
सहयोग – SHO डालनवाला एन0के0 भट्ट

पुलिस टीम

एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट

1- उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी, प्रभारी A.H.T. U देहरादून
2- महिला उपनिरीक्षक अनीता नेगी, A.H.T. U देहरादून
3- कांस्टेबल सहदेव त्यागी,
4- कांस्टेबल धर्मेंद्र
5- मoकांo रैना रावत
6- कांo देवेंद्र सिंह
7- मo कांo रचना

थाना डालनवाला

1- उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा, चौकी प्रभारी हाथीबड़कला थाना डालनवाला
2- हेड कांस्टेबल नरेश, चौकी हाथीबड़कला थाना डालनवाला

NGO

1.ज्ञानेंद्र कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंपावरिंग पीपल
2. समीना सिद्धकी, सदस्य जिला विधिक प्राधिकरण

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top