उत्तराखंड

बड़ी खबर : रुद्रप्रयाग में एक घर में चूल्हा जलाते समय सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, छह लोग झुलसे

रुद्रपुर/इंफो उत्तराखंड 

रुद्रपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से छह लोग झुलसने के साथ ही घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप के खजूर वाली गली के निवासी प्रेम नारायण कश्यप के घर उनके रिश्तेदार आए थे, बताया जा रहा है, कि रिश्तेदार भूप राम जो कि बहेड़ी के रहने वाले हैं, किसी काम से रसोईघर में गए। भूप राम ने गैस चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही माचिस सुलगाई।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : नहीं रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई!

दुर्भाग्य से सिलेंडर से उस समय गैस रिसाव हो रहा था, जैसे ही भूप राम ने माचिस जलाई सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली कि सिलेंडर में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- फेसबुक पर झूठी पोस्ट वायरल करने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज

वहीं आग लगने और ब्लास्ट की चपेट में भूप राम के साथ ही प्रेम नारायण कश्यप की बेटी नीतू भी आ गई। दोनों झुलसने के साथ ही बुरी तरह घायल हो गये। गैस सिलेंडर का ब्लास्ट इतना भयंकर था कि पड़ोस तक इसका असर हुआ।

इससे प्रेम नारायण कश्यप के चार पड़ोसी भी घायल हो गए। घायल पड़ोसियों के नाम विनीता, कल्पना, दीपिका और दिवाकर हैं। ये सभी लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- उत्तरकाशी में फिर भूकंप के झटके, दहशत में लोग

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर सुंदरम शर्मा ने बताया कि 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top